फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pt Deendayal, founder of Jana Sangh remembered on Jayanti

जयंती पर याद किए गए जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल

Wed, 25 Sep 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pt Deendayal, founder of Jana Sangh remembered on Jayanti
बलिया। जनसंघ के संस्थापक और अंत्योदय सिद्धान्तक प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर बुधवार को जीराबस्ती स्थित पार्टी कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी व राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

वंदे मातरम के गान के साथ गोष्ठी का प्रारंभ कर वक्ताओं ने एक स्वर से दीन दयाल के विचारों व सिद्धान्तों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण की सोच रखने वाला विचारक बताया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि दीन दयाल ने विपरीत परिस्थितियों में सामान्य परिवार का सदस्य होते हुए एक विचार की स्थापना किया।
विज्ञापन

एकात्म मानववाद का विचार दिया, जिनके विचार को लेकर जनसंघ आगे बढ़ा तथा उन विचारों के प्रेरणा स्वरूप भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। आज उनके उच्च विचारों के परिणाम स्वरूप भाजपा विकसित होकर वटवृक्ष के रूप में उनके विचारों व सिद्धान्तों के सहारे मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में आधुनिक भारत के निर्माण में प्रयत्नशील हैं। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद नीरज शेखर ने कहा कि इतने बड़े विशाल व्यक्तित्व की व्याख्या करना बड़ा कठिन कार्य हैं, हम उससे प्रेरणा लेकर ही सामाजिक जीवन में सच्ची समाज सेवा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम उन आदर्शों के सहारे जनता तक सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचा सकते हैं, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर विजय बहादुर सिंह, नागेंद्र पांडेय, संजय तिवारी, नंदलाल सिंह, संजय मिश्रा, उपेंद्र पांडेय, राजीव मोहन चौधरी, अमिताभ उपाध्याय, नकुल चौबे, राकेश चौबे भोला, संजय सिंह आदि रहे। अध्यक्षता मनोज श्रीवास्तव व संचालन जय प्रकाश साहू ने किया।
दीनदयाल जयंती पर गोष्ठी का आयोजन
बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर जापलिनगंज में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पियूष चौबे ने कहा कि युवावस्था में ही व्यक्तिगत स्वार्थ को छोड़कर देश तथा समाज के लिए जीने तथा देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों से हम सब युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
पंडित जी का सपना था कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ना। आज भारतीय जनता पार्टी उनके एकमात्र मानवतावाद पर चलकर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का परचम लहरा रही है। नगर अध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि कश्मीर में परमिट सिस्टम को समाप्त करने के लिए डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्राणों की आहुति देने के उपरांत पूरे भारत में पंडित दीनदयाल के नेतृत्व में पूरे भारत में विशाल आंदोलन हुआ।

जिसके फलस्वरूप तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को परमिट सिस्टम को समाप्त करने के लिए बाध्य होना पड़ा था। इस मौके पर पप्पू पांडेय, अमित सिंह तोमर, अंकुर उपाध्याय, अभिषेक सोनी, विशाल शुक्ला, अभिषेक सिंह, अजीत वर्मा, मुन्ना कुमार, ज्ञान प्रकाश बरनवाल, अभय साहनी, विकास गुप्ता, मनोज मद्धेशिया, मुकेश पटेल आदि रहे। संचालन सोनू शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed