फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pt. Deen is a tribute to

पं. दीनदयाल को किया नमन

Wed, 11 Feb 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 11 Feb 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
Pt. Deen is a tribute to
 भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 47वीं पुण्यतिथि पर द्वारिकापुरी कालोनी स्थित शिक्षण संस्थान में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। इसमें उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल भारतीय राजनीति के ध्रुव तारा हैं।
विज्ञापन

कहा कि विरोधियों द्वारा हत्या कर देने की बाद भी भारतीय जनसंघ से बनी भाजपा आज देश के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। ऐसे महापुरुष को कोटि-कोटि नमन है।
जिला मंत्री संतोष कुमार ने स्व. उपाध्याय की बातों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर हरिकेष पांडेय, ओमकार चंद सोनी, मोहित तिवारी, पंकज पाठक, गोपाल राय, दीपक सिंह, प्रशांत राय, दूर्गेश सिंह आदि लोग रहे।
विज्ञापन

उधर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बैरिया की ओर से आनलाइन सदस्यता अभियान कैंप श्रीकृष्ण सिंह के आवास पर लगाया गया। इसमें लोगों ने आनलाइन सदस्यता ग्रहण की। कैंप का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कहा कि पं. दीनदयाल का सपना था कि भारत के अंतिम व्यक्ति तक अन्न और धन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर अंतिम व्यक्ति सुखी हो जाएगा तो भारत स्वयं ही संपन्न हो जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाएं पं. दीनदयाल के सपनों को साकार करेंगी और भारत का प्रत्येक व्यक्ति संपन्न और सुखी होगा। इस मौके पर श्रीकृष्ण सिंह, प्रबोध सिंह, मुन्ना चौरसिया, अनूप यादव, मंगल सिंह, दीलिप सोनी, सीताराम वर्मा, विजय यादव, धीरेंद्र सिंह, तुलसी वर्मा, लक्ष्मण  पासवान, बहादुर गुप्ता, शिवजी गुप्ता, महेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed