{"_id":"4e23e455264628406e917082eca13bca","slug":"protesting-against-kotedar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
Updated Mon, 18 Jan 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के बिजलीपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को ग्राम प्रधान चंदन सिंह के नेतृत्व में कोटेदार के विरुद्ध बांसडीह एसडीएम अरविंद कुमार राय को ज्ञापन सौंपा।
जिसमें चार माह से अनाज वितरण का काम कोटेदार नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग किया कि कोटेदार के विरुद्ध जांचकर कोटे की दूकान को निलंबित कर दूसरे को दूकान आवंटित की जाए। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। तत्पश्चात तहसील परिसर में धरना दिया।
ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव के कोटेदार दीपक सिंह पिछले चार महीने से कार्डधारकों को अनाज नहीं दे रहा है। कहा कि कोटेदार अनाज को कालाबाजर में बेच दे रहा है। उन्होंने मांग किया कि दूकान को निलंबित कर कोटेदार के विरुद्ध जिला स्तरीय टीम से जांच कराया जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर कैलास नाथ पांडेय, गोलू पांडेय, राजनारायण, वीरबल साहनी, स्वामी नाथ शर्मा, मनोज सिंह, हेवांती देवी, पूनम देवी, सुनिता देवी, आशा देवी, रामकिशुन शर्मा समेत दर्जनों महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।