{"_id":"00bdf237c75cab331ebd54c07f8781e2","slug":"protest-over-xen-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरईएस के समर्थन में विकास भवन पर धरना-प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरईएस के समर्थन में विकास भवन पर धरना-प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
Updated Thu, 28 May 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के बैनर तले ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के समस्त कर्मचारी और अधिकारियों ने गुरुवार को विकास भवन स्थित कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान विकास भवन स्थित सभी विभागों में तालाबंदी रही। प्रदर्शनकारियों ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन राशि मणि मिश्र पर हमला करने वालों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के समर्थन में विकास भवन के समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा कल्याण विभाग, डीपीआरओ विभाग, डीआरडीए कार्यालय, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, जिला कृषि विभाग, पशु विभाग, सहकारिता विभाग समेत अन्य विभाग के कार्यालयों में तालाबंदी रही। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने कर्मचारी एकता जिंदाबाद, जिला प्रशासन मुर्दाबाद आदि नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन पर हमले के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाय और दोनों फर्मो को काली सूची में डालते हुए फर्मो के प्रोपराइटर्स का चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त किया जाय।
इसके अलावा विकास भवन में स्थित कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों की अराजक तत्वों से सुरक्षा प्रदान करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। इस मौके पर राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बलवंत कुमार सिंह, अवर अभियंता लल्लन सिंह, अवर अभियंता आफताब अहमद, इरफान उल्लाह, महामंत्री अविनाश उपाध्याय, अवर अभियंता लल्लन सिंह, अवर अभियंता आफताब अहमद, अवर अभियंता अवर अभियंता श्रीनिवास, अवर अभियंता श्याम बिहारी समेत कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।