{"_id":"628685af9657051d3c1f693e","slug":"protest-at-dm-office-for-not-getting-honorarium-for-seven-months-ballia-news-vns654437483","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह का मानदेय न मिलने पर डीएम कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह का मानदेय न मिलने पर डीएम कार्यालय पर दिया धरना
मानदेय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के धरने को संबोधित क
- फोटो : BALLIA
Link Copied
बलिया। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर बृहस्पतिवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। संघ के जिला संरक्षक अजय यादव एवं जिलाध्यक्ष पूनम यादव के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद की। कहा कि पिछले सात माह से बकाए मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिला संरक्षक अजय यादव ने कहा कि विभाग में सालों से जमे सुपरवाइजरों एवं सीडीपीओ द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न एवं शोषण किया जा रहा है। इनका स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से गैर जनपद किया जाए ताकि शोषण बंद हो सके। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पिछले सात माह मानदेय नहीं मिल रहा है। इनका परिवार भुखमरी के कगार पर है। बृहस्पतिवार को धरने के दौरान भीषण गर्मी के कारण धरने के दौरान बांसडीह विकास खंड के पर्वतपुर की आंगनबाड़ी सहायिका दुलेश्वरी देवी पत्नी शिवराज राजभर अचेत होकर गिर पड़ी। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद में घर भेज दिया। सभी वक्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय तत्काल भुगतान करने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई, तो जिला कार्यक्रम अधिकारी का बहुत जल्द घेराव किया जाएगा। धरना सभा को मुख्य रूप से राम प्रकाश श्रीवास्तव, चौधरी आनंद, रेनू शर्मा, शिव कुमारी, संजू, साधना त्रिपाठी, रंजना पांडे, स्वामीनाथ वर्मा, अनीता पांडे, मीरा देवी, फेंकनी देवी, मानकी देवी, पूनम देवी, शैल देवी, कौशल्या देवी, अनीता सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।