फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Programs will be held under Samarth Uttar Pradesh-Development Campaign

Ballia News: समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित अभियान के तहत होंगे कार्यक्रम

Fri, 12 Sep 2025 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Programs will be held under Samarth Uttar Pradesh-Development Campaign
बलिया। समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित अभियान के तहत जनपद में 12 से 13 सितंबर तक दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन

आयोजन के अनुसार 12 सितंबर को प्रातः 11 बजे जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, दोपहर तीन बजे कृषि विभाग की ओर से कुंवर उपवन सभागार में, 13 सितंबर को प्रातः 11 बजे गंगा बहुद्देशीय सभागार में विभिन्न सत्रों का आयोजन होगा। यह अभियान प्रदेश की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने और 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न लक्षित समूहों जैसे छात्र, शिक्षक,व्यवसायी, उद्यमी, कृषक, स्वयंसेवी संगठन, श्रमिक संगठन, मीडिया एवं आम जनमानस के साथ संवाद किया जाएगा। प्रदेश की गत 8 वर्षों की विकास यात्रा से अवगत कराते हुए, भविष्य की योजनाओं पर चर्चा तथा फीडबैक प्राप्त किया जाएगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के रूप में जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश तथा सह-नोडल अधिकारी के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी को नामित किया गया है। सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन सिंह, एडीएम अनिल कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed