फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Private school standards are ignored

मानकों की अनदेखी कर रहे निजी स्कूल

Thu, 09 Jul 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 09 Jul 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Private school standards are ignored
अभिभावकों की तरफ से गुरुवार को अधिवक्ता मनोज राय ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि निजी स्कूल संचालक मनमानी पर उतारू हैं। शिक्षा के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया है कि प्रत्येक सेक्सन में 40 से 45 बच्चों को पढ़ाने का मानक है। जबकि दो गुना बच्चे पढ़ाए जा रहे हैं। इससे अभिभावकों को या तो स्वयं बच्चों को पढ़ाना पढ़ता है या फिर स्कूल के किसी शिक्षक को ट्यूटर रखना पड़ता है। विद्यालयों की ओर से री एडमिशन के नाम पर हर साल हजारों रुपये लिए जाते हैं।
विज्ञापन


यहां तक कि स्कूल स्वयं महंगी दर पर किताबें भी बेचते हैं। शासनादेश के मुताबिक बच्चों का फ्री मेडिकल चेकअप होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं कराया जाता। 12 अप्रैल 2012 से लागू शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत अनिवार्य एवं मुफ्त शिक्षा भी विद्यालयों से गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच होनी चाहिए। मांग की कि मीटिंग बुलाकर अभिभावकों और निजी विद्यालयों के संचालकों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिया जाना चाहिए। वाहन की पूरी फीस देने के बाद भी बच्चों को जानवरों की तरह ठूंस कर ले जाया जाता है। प्रकरण में पहले भी डीएम को पत्र लिखा गया था।


इस पर सीओ सिटी और एआरटीओ की टीम बनाकर स्कूली बसों में मानक तथा स्कूल के सेक्सनों में बच्चों की संख्या की जांच का निर्देष दिया गया था लेकिन आज तक इसका पालन नहीं किया गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम मुरली मनोहर लाल ने कहा कि शीघ्र जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed