फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Prison captives masks

कोरोना से बचने के लिए जेल के कैदियों ने बनाया मास्क

Thu, 19 Mar 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Prison captives masks
बलिया। जिला कारागार प्रशासन ने शासन के निर्देश पर जेल में बंद बंदियों को कच्चा माल उपलब्ध कराकर उनसे मास्क बनवाना शुरू कर दिया है। बंदियों ने बृहस्पतिवार को 100 मास्क तैयार किया। पहले चरण में मास्क को जिला कारागार के स्टाफ और बीमार बंदियों के बीच जेल अधीक्षक प्रशांत कुमार मौर्य ने वितरित किया।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक ने बताया कि शासन के निर्देश पर कच्चा माल कैदियों को उपलब्ध कराया गया। इसके बाद कारागार में निरुद्ध बंदियों ने 100 मास्क का निर्माण किया। आगे भी मास्क का निर्माण किया जाएगा। बताया कि जैसे-जैसे मास्क का निर्माण होता जा रहा है वैसे वैसे बंदियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। वही प्रत्येक बंदी को हाथ धुलने के लिए साबुन उपलब्ध करा दिया गया है। जबकि कैदियों से मिलने आने वाले तीमारदारों की सैनिटाइज कराकर प्रवेश लिया जा रहा है। बताया कि कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव को देखते हुए कैदियों से मिलने आने वाले तीमारदारों के मिलने में कमी की सोमवार से लागू की जाएगी। बताया कि सप्ताह में निरुद्घ कैदियों से मिलने का समय तीन दिन होता था। जिसे अब सोमवार से सप्ताह में दो दिन किया जाएगा। आगे आवश्यकता पड़ने पर इसे और कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed