{"_id":"65e69ea5c5e123665b0204a5","slug":"priest-dead-body-found-in-bush-suspicion-of-murder-in-ballia-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मंदिर के पास झाड़ी में मिला पुजारी का खून से लथपथ शव, हत्या कर लाश फेंकने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मंदिर के पास झाड़ी में मिला पुजारी का खून से लथपथ शव, हत्या कर लाश फेंकने की आशंका
Tue, 05 Mar 2024 09:55 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 05 Mar 2024 09:55 AM IST
सार
Ballia News : बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बाबा अवनीनाथ महादेव मंदिर के पुजारी का शव झाड़ी में मिला है। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर आसपास में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बड़ी खबर आ रही है। जनपद के बांसडीह कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़सरी स्थित बाबा अवनीनाथ महादेव मंदिर के पुजारी का खून से लथपथ शव मिलने से मंगलवार की सुबह सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
बाबा अवनीनाथ महादेव के पुजारी सिंगारी दास का मंदिर के कुछ दूरी पर ही झाड़ी में रक्तरंजित शव मिला। सुबह राहगीरों ने देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
उधर, पुजारी की हत्या कर शव झाड़ी में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। पुजारी सिंगारी दास सोमवार से गायब थे। लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन