{"_id":"5d1b8c2d8ebc3e3cf3175bbb","slug":"prepare-to-complete-rescue-from-floods-ballia-news-vns470741872","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से निपटने की तैयारियां रखें पुख्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से निपटने की तैयारियां रखें पुख्ता
विज्ञापन
बेल्थरारोड तहसील दिवस के उपरांत बैठक लेते उप्र राज्य आपदा प्रबन्ध प्राधिकारण के उपाध्यक्ष ले0 ज?
- फोटो : BALLIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ले. जनरल रविंद्र प्रताप शाही ने सदर तहसील के सभागार में मंगलवार को बाढ़ से बचाव के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ से बचाव की तैयारी पूरी कर ली जाए। कहा कि अभी स्थिति अनुकूल है इसमें लापरवाही नही होनी चाहिए। हम चाहते हैं जिले से जन एवं पशु हानि की रिपोर्ट मिले। बाढ़ क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों की तकनीकी जांच कराकर उन्हें ग्राम शिक्षा समिति से प्रस्ताव पारित कराएं और उसे उसे गिराने का आदेश प्राप्त कर लें ताकि बाढ़ के दौरान कोई घटना न हो।
उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाव को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर हैं। यह भी कहा कि ग्रामीणों और प्रशासन के बीच बेहतर रिश्ता होना चाहिए ताकि कोई बात हो तो तत्काल सूचना मिल सके। नावों की जांच कर लें। बंघों की मरम्मत के साथ अन्य बचाव के बिंदुओं पर गहनता से जांच हो जानी चाहिए। बाढ़ के पूर्व पशुओं के टीकाकरण, चारा, रोगियों के उपचार की व्यवस्था, गर्भवती महिलाओं की देखभाल आदि पर विशेष जोर दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से तैयारी पर विस्तृत समीक्षा भी की और तैयारी पर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने संभावित बाढ़ से निबटने के लिए अपनी पूरी तैयारी का दावा किया और उपाध्यक्ष आपदा को भरोसा दिया कि हम किसी हाल में जन व पशु हानि नही होने देंगे। उनकी ओर से पूरी व्यवस्था चुस्त व दुरुस्त रहेगी। उनकी तैयारी हर तरह से पूर्ण है।
समीक्षा बैठक के बाद ले. जनरल रविंद्र प्रताप शाही ने डीएम भवानी सिंह खंगारौत व एसपी देवेन्द्रनाथ दूबे संग तहसील परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस मौके पर एसपी देवेन्द्रनाथ दूवे, अपर पुलिस अधीक्षक विजयपाल सिंह, प्रभारी सीएमओ डॉ. केडी प्रसाद, डीएसओ केजी पांडेय, उप कृषि निदेशक इन्द्राज, जिला पंचायत राज अधिकारी शेषदेव पांडेय, प्रभारी डीपीओ विनीत कुमार सिंह, एसडीएम मोतीलाल यादव, तहसीलदार डीएन राम गौतम, सीओ केपी सिंह, खण्ड विकास अधिकारी संदीप सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर निर्भय नारायण सिंह, अधिशासी अभियन्ता विद्युत आरए प्रसाद, एसडीओ अखिलेश कुमार यादव, सीडीपीओ सरस्वती शाक्या आदि मौजूद रहे।