फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Preparations for wheat procurement in the final phase, 43 purchasing centers set

गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में, 43 क्रय केंद्रों का किया गया है निर्धारण

Thu, 24 Mar 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Preparations for wheat procurement in the final phase, 43 purchasing centers set
बलिया। गेहूं खरीद को लेकर विपणन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विपणन विभाग की ओर से अबतक 43 क्रय केंद्रों का निर्धारण किया गया है और जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद यह क्रय केंद्र एक अप्रैल से संचालित हो जाएंगे। उधर, खेतों में गेहूं की फसलें भी पकने लगी हैं। किसान कटाई और मड़ाई करने में लगे हैं। हालांकि शासन की ओर से अभी तक जिले के लिए लक्ष्य का निर्धारण नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 475385 किसान हैं। इसमें लघु व सीमांत किसानों की संख्या 359078 है। इनकी ओर से एक लाख 38 हजार 670 हेक्टेयर खेत में गेहूं की खेती की गई है। इस साल गेहूं के पैदावार होने का लक्ष्य 542668 एमटी रखा गया है। एक ओर जहां किसान अब गेहूं की कटाई की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं गेहूं खरीदने के लिए जिला खाद्य विपणन विभाग की ओर से भी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में किसानों से गेहूं खरीदने के लिए अभी तक कुल 43 क्रय केंद्रों का निर्धारण कर लिया गया है जो जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद एक अप्रैल से संचालित होंगे। इसमें सबसे अधिक मार्केटिंग के 25 क्रय केंद्र हैं।इन क्रय केंद्रों पर किसानों को सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य भी शुरू हो गया है। जिला विपणन अधिकारी की मानें तो क्रय केंद्रों पर ई-पॉस मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, बोरा, पेयजल आदि की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बढ़ा गेहूं खरीद का समर्थन मूल्य
बलिया। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ा है। पिछले वर्ष जहां गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल था वहीं, इस वर्ष यह बढ़कर 2015 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष किसानों को प्रति क्विंटल 40 रुपये का लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष से इस बार 22829 एमटी अधिक पैदावार का लक्ष्य
बलिया। पिछले वर्ष से इस बार 22829 एमटी गेहूं पैदावार का लक्ष्य बढ़ा है। पिछले वर्ष जहां एक लाख 37 हजार 921 हेक्टेयर में गेहूं की खेती हुई थी। वहीं, पैदावार का लक्ष्य 519839 एमटी रखा गया था। इस बार एक लाख 38 हजार 670 हेक्टेयर खेत में गेहूं की खेती हुई है और पैदावार का लक्ष्य पांच लाख 42 हजार 668 एमटी रखा गया है जो पिछले वर्ष 22829 एमटी अधिक है।

जिले में एक अप्रैल से गेहूं खरीदने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अभी तक 43 क्रय केंद्र निर्धारित कर लिए गए हैं। इन केंद्रों पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। फसलों के तैयार होने के बाद केंद्रों पर भीड़ अधिक होने की स्थिति में क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
- अविनाश चंद सागरवाल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed