{"_id":"62167fbbfef1ac1a5b59c760","slug":"preparations-for-water-harvesting-plan-to-build-20-ponds-ballia-news-vns640129216","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संचयन को लेकर तैयारियां, 20 तालाब बनवाने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संचयन को लेकर तैयारियां, 20 तालाब बनवाने की योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के दस्तक देते ही जल संचयन को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। इस वर्ष भी भूमि संरक्षण विभाग की ओर से अलग अलग ब्लॉकों में कुल 20 नए तालाब बनवाने की योजना है। कुल 21 लाख की धनराशि खर्च होगी। हालांकि अभी शासन से लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। लक्ष्य तय होने के बाद स्थलों के चयन की कार्रवाई की जाएगी।
जल संरक्षण को लेकर जिले में हर वर्ष खेत तालाब योजना के तहत जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 21 लाख की लागत से 20 तालाब बनवाए जाते हैं। यह सभी तालाब किसानों के खेतों में बनवाए जाते हैं और किसानों को इसके लिए 50 फीसदी अनुदान भी उपलब्ध कराया जाता है। भूमि संरक्षण विभाग की ओर से पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किसानों का चयन किया जाता है। वर्ष 2022-23 में इसको लेकर भूमि संरक्षण विभाग ने तैयारी शुरु कर दी है। हालांकि अभी शासन की ओर से लक्ष्य का निर्धारण नहीं किया गया है। जिला कृषि संरक्षण अधिकारी संतोष यादव ने बताया कि पिछले वर्ष जल संरक्षण को लेकर जिले में कुल 20 तालाब खोदवाने का लक्ष्य शासन की ओर से निर्धारित किया गया। इस वर्ष अभी लक्ष्य का निर्धारण नहीं हुआ है। बताया कि योजना के अंतर्गत किसान अपने खेत में तालाब की खोदाई करा सकते हैं। उसमें मत्स्य पालन अथवा अन्य कोई भी व्यवसाय कर सकते हैं। यह तालाब किसान के खेत में 22 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा और तीन मीटर गहरा बनाया जाता है। योजना के तहत तालाब निर्माण की कुल लागत 1.05 लाख निर्धारित होती है। किसान को कृषि संरक्षण विभाग की ओर से 50 फीसदी अनुदान तीन किस्तों में दिया जाता है। सीमांत लघु एवं दीर्घ सभी किसान इस योजना का लाभ पा सकते हैं। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बताया कि इन तालाबों से जल संरक्षण में काफी मदद मिलती है।