{"_id":"61291b608ebc3e171647cb66","slug":"preparation-of-krishna-janmashtami-ballia-news-vns6082915178","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर विराजेंगे नटवरनागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर विराजेंगे नटवरनागर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही है। कमेटियों द्वारा पंडाल बना कर उसमें मूर्ति स्थापित कर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष भी जिला प्रशासन द्वारा अनुमति प्रदान नहीं की गई। इसके चलते कमेटी के सदस्य घरों में झांकी बनाकर पूजन अर्चन करेंगे। इस दिन लोग व्रत रखते हैं। भगवान कान्हा की झांकी सजाने के लिए लोगों ने राधे-कृष्ण की विभिन्न स्वरूपों की मूर्तियों की खरीदारी की। इसके अलावा साज-सज्जा के सामानों की भी खरीदारी की।
भाद्रपद कृष्ण पक्ष के अष्टमी तिथि सोमवार (30 अगस्त) को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म प्रत्येक घरों में होगा। जबकि मंदिरों में उसके अगले दिन जन्मोत्सव साधु संतों द्वारा मनाया जाएगा। इसकी तैयारी नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जोरों पर चल रही है। नगर के पुलिस लाइन, शहर कोतवाली सहित जनपद के सभी थानों एवं चौकियों में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी की जारी है। इसके अलावा जिला कारागार में मुरलीधर का जन्मोत्सव बंदीरक्षक और निरुद्ध कैदियों द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर से सटे मिड्ढा गांव में झांकी सजाई जा रही है। जबकि सुखपुरा थाना के बसंतपुर गांव में विभिन्न कमेटियों द्वारा पंडाल बनाकर कान्हा की मूर्तियां स्थापित कर पूजा की जाती है। कोरोना महामारी के चलते घर में ही झांकी बनाकर पूजन अर्चन करेंगे। कान्हा के जन्म लेने के बाद महिलाएं पारम्परिक गीत सोहर गाती है। तत्पश्चात आरती व प्रसाद का वितरण कर व्रती लोग पारण करते है।