फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Power supply disintegration

बिजली की आपूर्ति बेपटरी

Wed, 19 Jul 2017 10:33 PM IST
ballia
ballia Updated Wed, 19 Jul 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Power supply disintegration
बिजली - फोटो : SELF
जिले में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की अंधाधुंध कटौती सेलोग बेहाल हो गए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक रोस्टर के अनुसार आपूर्ति नहीं हो पा रही है। विभाग द्वारा की जा रही कटौती से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


शासन की ओर से जिला मुख्यालय को 24, तहसील मुख्यालय को 20 तथा ग्रामीण इलाकों के लिए 18 घंटे का रोस्टर निर्धारित किया गया। शुरुआत में कुछ दिनों तक तो व्यवस्था ठीक रही फिर यह बेपटरी हो गई।  आलम यह है कि जिला मुख्यालय पर भी 15-16 घंटे से अधिक की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात करीब 11 बजे शहर के आधे हिस्से की आपूर्ति ठप हो गई जो बुधवार को भोर में करीब चार बजे लौटी। इसके बाद पूरे दिन बिजली की कटौती होती रही। शहर के आर्यसमाज रोड, बनकटा, शास्त्री नगर, गड़हा मुहल्ला, चौक के आसपास के इलाकों में पिछले एक साल से बारी-बारी से कटौती की जाती है। वहीं  ग्रामीण इलाकों में तो बिजली की आपूर्ति इस कदर चरमराई है कि सात-आठ घंटे भी सप्लाई नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयप्रकाशनगर : क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति को लेकर कोई रोस्टर नहीं रह गया है। इलाके में पांच घंटे से अधिक की आपूर्ति नहीं हो रही। सहतवार: स्थानीय फीडर पर मंगलवार को पूरे दिन और रात बिजली गायब रही। बुधवार को सुबह नौ बजे आई लेकिन एक घंटे बाद ही कट गई।


नरहीं : सोहांव ब्लाक के गड़हांचल के लोग कटौती से त्रस्त हो गए हैं। इलाके में हर घंटे चार से पांच बार बिजली की कटौती हो रही है। कई दिनों से महज चार-पांच घंटे की ही आपूर्ति मिल रही है। बैरिया : मंगलवार को रात में 10 बजे आपूर्ति शुुरु हुई और आधे घंटे बाद कट गई। इसके बाद आधी रात 12 बजे के बाद सप्लाई शुरु हुई आधे घंटे बाद फिर गायब हुई बिजली बुधवार को सुबह पांच बजे लौटी। रतसर : बीते एक सप्ताह से इलाके में बिजली की अंधाधुंध कटौती की जा रही है। आपूर्ति कई किश्तों में मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed