{"_id":"626c1f38f2728f64af47ce88","slug":"postcard-started-for-action-on-dm-and-sp-ballia-news-vns650981887","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड पेपर लीक मामला: बलिया के डीएम और एसपी पर कार्रवाई के लिए मुहिम शुरू, पत्रकारों पर दर्ज अन्य मुकदमे हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड पेपर लीक मामला: बलिया के डीएम और एसपी पर कार्रवाई के लिए मुहिम शुरू, पत्रकारों पर दर्ज अन्य मुकदमे हटाने की मांग
Sat, 30 Apr 2022 12:33 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:33 PM IST
सार
यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में तीन पत्रकारों पर गलत तरीके से मुकदमे दर्ज कर जेल भेजे जाने के मामले में जनता ने भी प्रशासन के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है।
विज्ञापन
पेपर लीक मामले में फर्जी तरीके से फंसाए गए पत्रकारों की न्याय दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति, ?
- फोटो : BALLIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में तीन पत्रकारों पर गलत तरीके से मुकदमे दर्ज कर जेल भेजे जाने के मामले में जनता ने भी प्रशासन के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। तीनों पत्रकारों पर से गंभीर धाराएं हटने के बाद प्रशासन कटघरे में है। आम जनता, व्यापारियों, अधिवक्ताओं ने इस घटना के लिए जिम्मेदार डीएम-एसपी पर कार्रवाई के लिए शुक्रवार राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को पत्र भेजने की मुहिम छेड़ दी। इसकी शुरुआत रसड़ा तहसील से हुई है।
विज्ञापन
भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सामूहिक नकल, पेपर लीक रोकने में विफल एवं दागी विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने के जिम्मेदार बलिया के डीएम और एसपी और अन्य अफसरों पर अभी तक शासन स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ये अधिकारी खुद के बचाव के लिए तमाम साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
ये मौका मिलने पर पत्रकार, व्यापारी, छात्र, शिक्षक आदि को फंसा सकते हैं। क्योंकि, पत्रकारों के आंदोलन में अन्य संगठनों के लोग भी शामिल रहे हैं। लोगों ने मांग की कि पत्रकारों पर दर्ज अन्य मुकदमे हटाए जाएं। भ्रष्ट अफसरों पर जल्द कार्रवाई हो।
विज्ञापन