फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Board Paper Leak case Postcard campaign started for action on ballia DM and SP

यूपी बोर्ड पेपर लीक मामला: बलिया के डीएम और एसपी पर कार्रवाई के लिए मुहिम शुरू, पत्रकारों पर दर्ज अन्य मुकदमे हटाने की मांग

Sat, 30 Apr 2022 12:33 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 30 Apr 2022 12:33 PM IST
सार

यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में तीन पत्रकारों पर गलत तरीके से मुकदमे दर्ज कर जेल भेजे जाने के मामले में जनता ने भी प्रशासन के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। 

विज्ञापन
UP Board Paper Leak case Postcard campaign started for action on ballia DM and SP
पेपर लीक मामले में फर्जी तरीके से फंसाए गए पत्रकारों की न्याय दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति, ? - फोटो : BALLIA

विस्तार

यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में तीन पत्रकारों पर गलत तरीके से मुकदमे दर्ज कर जेल भेजे जाने के मामले में जनता ने भी प्रशासन के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। तीनों पत्रकारों पर से गंभीर धाराएं हटने के बाद प्रशासन कटघरे में है। आम जनता, व्यापारियों, अधिवक्ताओं ने इस घटना के लिए जिम्मेदार डीएम-एसपी पर कार्रवाई के लिए शुक्रवार राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को पत्र भेजने की मुहिम छेड़ दी। इसकी शुरुआत रसड़ा तहसील से हुई है।

विज्ञापन


भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सामूहिक नकल, पेपर लीक रोकने में विफल एवं दागी विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने के जिम्मेदार बलिया के डीएम और एसपी और अन्य अफसरों पर अभी तक शासन स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।  ये अधिकारी खुद के बचाव के लिए तमाम साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन


ये मौका मिलने पर पत्रकार, व्यापारी, छात्र, शिक्षक आदि को फंसा सकते हैं। क्योंकि, पत्रकारों के आंदोलन में अन्य संगठनों के लोग भी शामिल रहे हैं। लोगों ने मांग की कि पत्रकारों पर दर्ज अन्य मुकदमे हटाए जाएं। भ्रष्ट अफसरों पर जल्द कार्रवाई हो।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed