{"_id":"59bea80d4f1c1b8a688b51b2","slug":"pooja-dev-shilpi-vishwakarma","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजे गए देव शिल्पी विश्वकर्मा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजे गए देव शिल्पी विश्वकर्मा
ballia
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग में भगवान विश्वकर्मा का पूजन करते कर्मचारी।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा को रविवार पूजे गए। कई स्थानों पर सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। कल कारखानों और दूकानों पर लोगों ने पूजन किया।
सरकारी विभागों पीडब्ल्यूडी परिसर, यांत्रिक शाखा, चालक संघ, रेलवे विभाग के विभिन्न विभागों समेत छोटे-बड़े कल-कारखानों में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन किया गया। आईटीआई काॅलेजों में भी गुरुजनों एवं छात्र-छात्राओं ने भगवान विश्वकर्मा की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया। साथ ही राजकीय औद्योगिक शिक्षण संस्थान तथा राजकीय पाॅलीटेक्निक स्कूल में विश्वकर्मा भगवान का पूजन-अर्चन किया गया। नगर के शनिचरी मंदिर स्थित भगवान विश्वकर्मा के मंदिर में लोगों ने मत्था टेक पूजन-अर्चन किया तथा परिवार के मंगलमय की कामना की।
बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार, कृषि मंडी स्थित विश्वकर्मा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भीमपुरा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के प्रमुख चट्टी चौराहे से लेकर गांवों में विश्वकर्मा का हर्षोल्लास के साथ पूजन किया गया। इसके अलावा इब्राहिमपट्टी स्थित पावर ग्रिड कारपोरेशन के प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर जयकारे लगाए।
विज्ञापन
बैरिया संवाददाता के अनुसार, कस्बा समेत प्रमुख ढाले व गांवों में आदि देव शिल्पी का पूजन अर्चन किया गया। दुबहर संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के उदयपुरा स्थित राष्ट्र नायक चंद्रशेखर आईटीआई पर विश्वकर्मा भगवान का पूजना उत्सव धूमधाम से मनाया गया।