{"_id":"623225a3ff77d14c21466cc7","slug":"polytechnic-exam-will-be-held-from-22-in-two-shifts-ballia-news-vns6436290130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पालियों में 22 से होगी पॉलिटेक्निक की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पालियों में 22 से होगी पॉलिटेक्निक की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले के करीब 10,000 से भी ज्यादा पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों के परीक्षा का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के सभी पॉलीटेक्निक कालेजों में सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन इस बार ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। होली के बाद 22 मार्च से आरंभ होने वाली यह परीक्षाएं दो अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। परीक्षाओं को लेकर विभागीय अधिकारी तमाम तैयारियां पूरी करने में जुटे हैं।
टाउन पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य ब्रज भूषण ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया कि पॉलीटेक्निक के छात्र छात्राओं की परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसके तहत प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे और द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। बताया कि इस बार ऑफलाइन माध्यम से सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से घोषणा की गई है कि पॉलिटेक्निक की परीक्षाएं 2 अप्रैल तक चलेगी। बताया है कि इस बार पॉलिटेक्निक परीक्षाओं का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि परीक्षाओं की शुचिता को बरकरार रखते हुए इन्हें संपन्न कराया जाएगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर तत्काल एक्शन लेते हुए कड़ी कार्यवाही की जाएगी और हर हाल में परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराया जाएगा।