फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police sent notice to 220 tractor owners

220 ट्रैक्टर मालिकों को पुलिस ने भेजा नोटिस

Mon, 01 Feb 2021 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Police sent notice to 220 tractor owners
बलिया। यातायात नियम के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदीय पुलिस ने 27 जनवरी से अब तक 220 ट्रैक्टरों मालिकों को नोटिस जारी किया है। जिसमें निर्देशित किया गया है कि संबंधित थाने पर अपने-अपने कागजात प्रस्तुत करें। जांच में सही पाए जाने पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। लेकिन कागजात अपूर्ण पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस नोटिस को लेकर ट्रैक्टर मालिकों में हड़कंप हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग सार्वजनिक मार्ग पर अधिकांश व्यवसायिक कार्य करते हुए पाया गया है। इसके अलावा अल्पवयस्क लोगों द्वारा उसे चलाया जा रहा है। जिसके चलते सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। इसके अलावा ट्रैक्टर ट्राली से बालू व मिट्टी खनन तस्करी आदि कार्य अवैध रूप से किया जाता है। कहा कि यह लगातार यातायात नियम के प्रति सचेत रहने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा दुरुपयोग करने की शिकायत मिल रही है। इस नोटिस का किसान आंदोलन से कोई लेना देना नहीं है। यह नोटिस यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों को जारी किया गया है। निर्देशित किया गया है कि आप अपने ट्रैक्टर ट्राली का कागजात संबंधित थानों पर प्रस्तुत करें। अगर कागजात सही पाए जाते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी और कागजात अपूर्ण पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जनपदीय पुलिस नोटिस के जरिये किसानों को धमका रही है। ट्रैक्टर किसानों के पास ही होता है और किसान आंदोलन में ट्रैक्टर से जा रहे हैं। पुलिस ने किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए सरकार के इशारे पर यह नोटिस जारी किया है। जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। - रामगोविंद चौधरी, नेता प्रतिपक्ष, सपा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed