फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police's C plan app activated, will keep an eye on everyone

एक्टिव हुआ पुलिस का सी प्लान एप, रहेगी सभी पर नजर

Mon, 24 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police's C plan app activated, will keep an eye on everyone
बलिया। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने एक बार फिर से सी-प्लान एप को एक्टिव कर दिया है। इसके लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों से गांव और कस्बों के सम्मानित लोगों के नाम व मोबाइल नंबर जोड़े जा रहे हैं। ताकि चुनाव और आम दिनों में किसी भी अप्रिय घटना के घटित होने या अफवाह फैलने पर पुलिस संभ्रांत लोगों से संपर्क साधकर मामले की सच्चाई का पता लगा सके।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को इस एप का प्रयोग करने के आदेश दिए गए हैं। एप के जरिए आमजन से सीधे संवाद कानून-व्यवस्था बनाने में जनता की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास होगा। अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया कि आम तौर पर चुनाव के दौरान अफवाहों से माहौल बिगड़ता है। ऐसे में अब इस बार विधानसभा चुनाव में पुलिस ने इस एप को सक्रिय कर लिया है। सी-प्लान एप में सभी ग्राम और लोगों के नाम के साथ उनके मोबाइल नंबर मौजूद एप के जरिए एक क्लिक से ही इन लोगों के नंबर पुलिस कर्मियों के मोबाइल स्क्रीन पर आ जाते हैं। जनपद में किसी भी अप्रिय घटना के घटित होने या अफवाह फैलाने पर पुलिस गणमान्य नागरिकों से संपर्क साधती है। इसके बाद सच्चाई का पुलिस को पता चल पाता है।
विज्ञापन

----
डीजीपी ऑफिस व यूपी 112 कंट्रोल रूम से जुड़ा है एप
एएसपी विजय त्रिपाठी ने बताया कि सी प्लान एप का संचालन सीधे लखनऊ से होता है। डीजीपी कार्यालय और यूपी 112 कंट्रोल रूम को एप से जोड़ा गया है। दोनों कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करते हैं। समय-समय पर एप से जुड़े संभ्रांत नागरिकों से समन्वय स्थापित किया जाता है। क्षेत्र में हो रही अपराधिक गतिविधियां आदि के संबंधों में जानकारी प्राप्त की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed