{"_id":"78d9466b4a881843eb440ba200b9416a","slug":"police-recruitment-rigging-charges-imposed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती में धांधली का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती में धांधली का लगाया आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 22 Mar 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतीश चंद्र कालेज के छात्रसंघ के अध्यक्ष रोहित चौबे के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों ने सीएम अखिलेश यादव का रविवार को सतीश चंद्र चौराहे पर पुतला दहन किया। इस दौरान छात्रों ने पुलिस भर्ती के लिए बने नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कुमार चौबे ने कहा कि पुलिस भर्ती में बिना मेडिकल एवं शरीरिक माप तौल के ही फाइनल कट आफ मेरिट निकाला गया। आरोप लगाया कि पुलिस भर्ती में इटावा एवं मैनपुरी के 34000 लोगों की भर्ती की गई। कालेज के महामंत्री छोटू यादव ने कहा कि अभ्यर्थियों के साथ अन्याय कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मेडिकल परीक्षा को रोक कर पुरी भर्ती प्रक्रिया की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई। इस मौके पर टीडी कालेज, एससी कालेज, कुंवर सिंह कालेज, दुबहर डिग्री कालेज के साथ ही अन्य कालेजों के छात्रनेता मौजूद रहे। पुतला दहन करने वालों में मुख्य रूप से मुकेश यादव, अर्जुन यादव, जितेंद्र कुमार, संजीत ओझा, सुनील , सुजीत तिवारी मानवेंद्र सिंह सहित दर्जनों छात्र मौजूद रहे।