बलिया: दुकानों पर बेच रहे थे ब्रांडेड कंपनी की डुप्लीकेट जींस, पुलिस ने छापा मारकर दो को गिरफ्तार किया
दो कपड़ा दुकानों पर कंपनी की टीम ने पुलिस के साथ छापेमारी की। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों फर्मों के खिलाफ रसड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसके बाद पुलिस आगे की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी के डुप्लीकेट कपड़े बेचने वालों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रसड़ा कस्बे में बुधवार कई लोगों को गिरफ्तार किया है। एक ब्रांडेड कंपनी के इंस्पेक्टर ने रसड़ा पुलिस के साथ दो दुकानों पर छापेमारी की। डुप्लीकेट जींस बरामद होने पर दो दुकानदारों के खिलाफ रसड़ा कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
ब्रांडेड कपड़ा कंपनी की टीम ने रसड़ा पुलिस के साथ बुधवार की शाम अग्रसेन ड्रेसेज और मद्धेशिया ड्रेसेज में छापेमारी की। यहां टीम ने एक दुकान से 24 और दूसरी दुकान से 36 डुप्लीकेट जींस बरामद की हैं। टीम ने दोनों दुकानदारों से बिल मांगा तो उनके पास बिल नहीं मिला।
पुलिस ने स्पार्की कंपनी के इंस्पेक्टर सुभाष ठाकुर की तहरीर पर दोनों फर्म के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि टीम ने मंगलवार की शाम ग्राहक बनकर दोनों दुकानों से एक जींस की खरीदारी की थी, जो ब्रांडेड कंपनी के डुप्लीकेट थे। कंपनी के इंस्पेक्टर सुभाष ठाकुर ने बताया कि रसड़ा में दोनों दुकानदार लंबे समय से नकली माल की बिक्री कर रहे थे। असली माल के नाम पर नकली माल बेचकर गाढ़ी कमाई करते थे।
इनके खिलाफ कई शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद दोनों दुकानों पर छापेमारी की गई। दोनों दुकानदारों के पास से बिल भी नहीं थे।