फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police line ground is ready, minister in charge will take salute of the parade today

Ballia News: पुलिस लाइन मैदान सजकर तैयार, प्रभारी मंत्री आज लेंगे परेड की सलामी

Fri, 26 Jan 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Police line ground is ready, minister in charge will take salute of the parade today
पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आन, बान एवं शान से लहराएगा। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री डाॅ. दयाशंकर मिश्र दयालु राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। विशिष्ट अतिथि डीएम रवींद्र कुमार शामिल होंगे। इसके लिए पुलिस लाइन मैदान सजधज कर तैयार हो गया है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महिला पुरुष जवान पूरे दिन पुलिस लाइन मैदान को भव्य रूप देने के लिए जुटे रहे। मुख्य कार्यक्रम सुबह 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा। परेड में एक महिला जवानों को लेकर कुल आठ टोलियां भाग लेगी, इसके अलावा बाइक दस्ता, रेडियो शाखा, स्वाट टीम, फायर ब्रिगेड भी शामिल होगा। इससे कई जागरूक झांकियां भी शामिल होगी। विभिन्न स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। पुलिस मैदान की साफ-सफाई करने के बाद रंगोली आदि बनाकर आकर्षक तरीके से सजाया गया है। एसपी देवरंजन वर्मा की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार शुक्रवार की सुबह साढे़ नौ बजे पुलिस परेड मैदान में परेड की सलामी के साथ ही सेनानियों व सैन्य विधवाओंं व अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व जवानों को बैच लगाकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

---------------
निरीक्षक सहित आरक्षी को मिलेगा उत्कृष्ट सम्मान

गणतंत्र दिवस पर पुलिस महानिदेशक सेवा ओम प्रकाश यादव निरीक्षक, शत्रुघन कुमार निरीक्षक, अमरनाथ मिश्रा कांस्टेबल, विनोद रघुंवशी , विकास सिंह आरक्षी, रोहित यादव सर्विलांस सेल सहित अन्य जवानों को एडीजी जोन सम्मानित करेंगे। पुलिस लाइन मैदान में झंडात्तोल के बाद डायल-112 के सात जवान व दो अन्य कर्मचारियों को मुख्य अतिथि सम्मानित करेंगे। दूसरी तरफ वाराणसी मंडल के आरपीएफ बल जवान उप निरीक्षक रमेश चंद सिंह को उत्कृष्ट सेवा अवधि के दौरान उनके अनुकरणीय सेवा, कार्यकुशलता, बेहतर ताल-मेल, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए भारतीय पुलिस मेडल से सम्मानित होगे। रमेश चंद्र सिंह को विभिन्न स्तर पर सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्यों हेतु अब तक 27 पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed