फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police gave clean chit to EO Sikanderpur, returned to work

बलिया: ईओ मणि मंजरी राय आत्महत्या केस में ईओ सिकंदरपुर को विवेचना में क्लीन चिट, काम पर लौटे

Wed, 18 Nov 2020 11:36 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police gave clean chit to EO Sikanderpur, returned to work
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

बलिया में ईओ मणि मंजरी राय आत्महत्या केस में आरोपी ईओ सिकंदरपुर संजय राव ने जिला प्रशासन व पुलिस विवेचना में क्लीन चिट मिलने के बाद पुन: पदभार संभाल लिया। मामले में नगर पंचायत मनियर के चेयरमैन भीम गुप्ता, कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश, चालक चंदन कुमार इस समय जेल में हैं। नगर पंचायत मनियर के टैक्स बाबू विनोद कुमार सिंह की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है।

विज्ञापन


बीते छह जुलाई 2020 को नगर पंचायत मनियर की ईओ मणि मंजरी राय ने बलिया कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मणि मंजरी के भाई विजयानंद राय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मनियर चेयरमैन भीम गुप्ता, ईओ सिकंदरपुर संजय राव, टैक्स लिपिक विनोद सिंह, कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश व चालक चंदन कुमार को आरोपी बनाया था। 
विज्ञापन


चालक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। टैक्स लिपिक विनोद सिंह की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है। चेयरमैन भीम गुप्ता, ईओ सिकंदरपुर संजय राव व कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश के मामले में 15 अक्तूबर को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 26 अक्तूबर को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास से कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। वहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया। 28 अक्तूबर को आरोपी चेयरमैन नगर पंचायत मनियर भीम गुप्ता ने जेएम कोर्ट फर्स्ट की अदालत में समर्पण किया।
 

मामले के एक आरोपी सिकंदरपुर ईओ संजय राव फरार चल रहे थे। जिला प्रशासन व पुलिस से क्लीन चिट मिलने के बाद उन्होंने पुन: 17 नवंबर 2020 को सिकंदरपुर में पदभार संभाल लिया। कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि ईओ संजय राव को क्लीन चिट दे दी गई है। वे जांच में निर्दोष पाए गए हैं।

डीएम श्रीहरि प्रताप शाही का कहना है कि संजय राव शासन से ईओ सिकंदरपुर के पद पर पोस्टेड थे। गिरफ्तारी के डर से वे फरार थे। वह लौट आए हैं इसलिए उन्हें ज्वाइन करा दिया गया है। ईओ मणि मंजरी राय आत्महत्या केस में उन्हें क्लीन चिट मिली है या नहीं इसकी जानकारी पुलिस ही दे सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed