{"_id":"681de7063b821d3e36093f2f","slug":"police-fir-filed-against-bjp-worker-for-making-religious-comment-on-facebook-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: फेसबुक पर धार्मिक टिप्पणी करने पर भाजपा कार्यकर्ता पर एफआईआर, पढ़ें- पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: फेसबुक पर धार्मिक टिप्पणी करने पर भाजपा कार्यकर्ता पर एफआईआर, पढ़ें- पूरा मामला
Fri, 09 May 2025 04:59 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 09 May 2025 04:59 PM IST
सार
Ballia News: बलिया जिले में फेसबुक पर धार्मिक टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों की शिकायत पर ये कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
फेसबुक पर धार्मिक टिप्पणी करने के मामले में भाजपा कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले को लेकर बृहस्पतिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
भारत-पाक के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच देश में सभी समुदाय के लोग भारतीय सेना के साथ खड़े हुए हैं। इसके बीच कई लोग ऐसे भी हैं जो इस मुश्किल घड़ी में आपसी भाईचारे को पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
रसड़ा कस्बा निवासी नईम जफर और अन्य ने अनिल सोनी के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। बताया था कि आरोपी ने अपने एक पोस्ट में पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। कोतवाली प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अनिल सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन