{"_id":"618c0031a589916f153e7241","slug":"police-find-missing-ballia-cmo-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: लापता सीएमओ को पुलिस ने ढूंढा, एक सप्ताह से जिले से गायब चल रहे थे मुख्य चिकित्साधिकारी, जेडीसी ने दी थी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: लापता सीएमओ को पुलिस ने ढूंढा, एक सप्ताह से जिले से गायब चल रहे थे मुख्य चिकित्साधिकारी, जेडीसी ने दी थी तहरीर
Wed, 10 Nov 2021 10:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:54 PM IST
सार
संयुक्त विकास आयुक्त आजमगढ़ मंडल ने सीएमओ की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। पुलिस ने सीएमओ डॉ. तन्मय कक्कड़ के मिलने की सूचना संयुक्त विकास आयुक्त को दे दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया शहर कोतवाली पुलिस ने सीएमओ डॉ. तन्मय कक्कड़ को ढूंढ निकाला है। पुलिस के अनुसार सीएमओ से फोन पर बात हुई है। वे आठ नवंबर को उच्च न्यायालय में तारीख के सिलसिले में प्रयागराज में थे। 11 नवंबर को फिर तारीख है। कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई जेडीसी (संयुक्त विकास आयुक्त) आजमगढ़ मंडल की सीएमओ की गुमशुदगी की तहरीर देने के बाद की है।
विज्ञापन
पुलिस ने सीएमओ के मिलने की सूचना संयुक्त विकास आयुक्त को दे दी है। सीएमओ बलिया डॉ. तन्मय कक्कड़ जिला मुख्यालय छोड़कर अक्सर गायब रहते हैं। कभी कोर्ट तो कभी बीमारी कभी कुछ और को कारण बताया जाता है। मंगलवार को दिन में दो बजे जेडीसी पीएन वर्मा सीमएओ कार्यालय पहुंचे, तो सीएमओ अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
उनके अधीनस्थों ने उनके बारे में किसी तरह की जानकारी होने से इनकार किया। जेडीसी ने सीमएओ की घंटों खोजबीन कार्रवाई, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। शाम को जेडीसी ने कोतवाली में सीएमओ की गुमशुदगी की तहरीर दे दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने सीएमओ से संपर्क साधा तो उनके द्वारा उच्च न्यायालय में मुकदमे के सिलसिले में होने की बात बताई गई।
विज्ञापन
साथ ही पुन: 11 नवंबर को भी तारीख की बात बताई गई। इस बाबत शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि सीएमओ का पता चल गया है। वह हाईकोर्ट में मुकदमे के सिलसिले में प्रयागराज गए हुए हैं, वह गुमशुदा नहीं हैं।