{"_id":"d55b0ae6cfd002edd7ff3ec45a3be08d","slug":"police-beating-woman-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पिटाई से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पिटाई से महिला की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सहरसपाली गांव की एक महिला को रविवार की रात पुलिस घर से उठा ले गई। पुलिस चौकी पर गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि और उसके घर के अन्य सदस्य की मौजूदगी में उसकी जमकर पिटाई की।
महिला की हालत बिगड़ने पर उसे उसके ननद के घर ले जाकर छोड़ दिया गया, जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। महिला के पति की तहरीर पर पूर्व प्रधान, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि, दो सिपाही समेत सात लोगों पर हत्या सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मंत्री के निर्देश पर चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। घटना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस कप्तान केसी गोस्वामी, सीओ नगर डीपी सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। सूबे के काबीना मंत्री नारद राय भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
दुबहर थाना क्षेत्र के नगवा गांव निवासी मुन्नी लाल पासवान की बहन बिमला की शादी कोतवाली थाना क्षेत्र के सहरसपाली निवासी सुभाष पासवान से हुई थी, जहां मुन्नी लाल का नि:शक्त लड़का राजू अक्सर आया-जाया करता था। इसी बीच गत 14 जून को राजू पड़ोस की एक लड़की को लेकर लापता हो गया।
गायब लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शहर कोतवाली में 16 जून को मुकदमा दर्ज किया और छानबीन में जुट गई। रविवार की दोपहर सतनी सराय चौकी के दो सिपाही राजीव कुमार मिश्र और विजय कुमार प्रजापति ने नगवा गांव जाकर मुन्नी लाल की पत्नी उर्मिला और उसकी बुआ कोसिली को लेकर सहरसपाली आ गए।
महिला आरोपी को पकड़ने के लिए सिपाहियों ने महिला कांस्टेबल तक को भी नहीं लिया था। सिपाहियों ने इन दोनों को सहरसपाली निवासी लड़की के पिता दुदुन पासवान के डेरे पर ले गए। जबकि प्रभारी कप्तान के मुताबिक महिला को पुलिस चौकी पर ले जाया गया था। वहां महिला उर्मिला देवी की जमकर पिटाई की गई।
पीडि़त की तहरीर के मुताबिक उर्मिला का शव बिमला के घर रख दिया गया। उधर पुलिस का कहना है की महिला के हत्या का मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही गुत्थी सुलझ पाएगी। मृतका के पति मुनि लाल पासवान ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूर्व प्रधान प्रतिनिधि दुदुन पासवान, हरेराम, मनजी, मकसूदन, पूर्व प्रधान कुसुम सहित कांस्टेबिल राजीव कुमार मिश्रा और विजय कुमार प्रजापति पर हत्या सहित संबंधित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही सतनी सराय चौकी प्रभारी दीपनारायण सरोज, दो कास्टेबिलों राजीव कुमार मिश्र और विजय कुमार प्रजापति को निलंबित कर दिया गया।
.