फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police arrested smuggler with Illegal liquor was going to Bihar hidden in Tilak's luggage in Magic vehicle in ballia

बलिया: तिलक के सामान में छिपा कर ले जा रहे थे शराब, एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 18 Nov 2021 04:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 18 Nov 2021 04:05 PM IST
सार

दीवान में रखी पांच लाख की अंग्रेजी और अपमिश्रित शराब बरामद पुलिस ने बरामद की है। साथ ही फरार दो और तस्कर के साथियों की तलाश की जा रही है।
 

विज्ञापन
Police arrested smuggler with Illegal liquor was going to Bihar hidden in Tilak's luggage in Magic vehicle in ballia
शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले की मनियर थाना पुलिस ने बुधवार को रानीपुर पेट्रोल पंप के पास से मैजिक वाहन में तिलक के सामान के बीच छिपाकर लाई जा रही पांच लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, दो भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त को मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


बिहार में शराबबंदी के बाद तस्करों की चांदी हो गई है। जिले से सटी बिहार की सीमाएं शराब तस्करी का अड्डा बनी हुआ हैं। मनियर थानाध्यक्ष मदन पटेल की अगुवाई में मुखबिर की सूचना पर बुधवार शाम रानीपुर पेट्रोल पंप के पास चेकिंग अभियान चलया जा रहा था। इस दौरान एक मैजिक पर तिलक का समान ले जाया जा रहा था। मैजिक को रोका गया तो चालक ने भागने की कोशिश की।
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। चेकिंग की गई तो उस पर रखे गए दीवान में छिपाकर अवैध शराब रखी गई थी। हरियाणा निर्मित 55 पेटी शराब बरामद की गई। 10 लीटर हाईस्प्रिट अपमिश्रित शराब भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अच्छेलाल वर्मा पुत्र स्व. कैलाश वर्मा निवासी मनियर वार्ड नंबर-1, हाल मुकाम लुधियाना पंजाब के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चलान कर दिया। फरार आरोपी सोनू वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा निवासी करची पुरवा थाना फेफना, व पंकज पुत्र अज्ञात निवासी एकमा छपरा बिहार की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed