{"_id":"6177e0e6b12dda24ba4f30ff","slug":"police-arrested-man-dance-with-female-dancer-showing-pistol-during-shraddh-program-video-viral-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया: श्राद्ध कार्यक्रम में बार बालाओं संग किया तमंचे पर डिस्को, पहुंचा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: श्राद्ध कार्यक्रम में बार बालाओं संग किया तमंचे पर डिस्को, पहुंचा जेल
Tue, 26 Oct 2021 04:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 26 Oct 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो की तस्वीर।
- फोटो : pm modi in varanasi
बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार में हुए श्राद्ध कार्यक्रम में बार बालाओं के साथ तमंचे पर खूब डिस्को हुआ। तमंचा लहराते हुए डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और तमंचे के साथ डांस करने वाले दो अभियुक्तों को रेगुलेटर के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अभियुक्तों के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, तुर्तीपार में 23 अक्तूबर को श्राद्ध भोज का कार्यक्रम था। इसमें रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया था। महिला डांसर नृत्य कर रही थी। इस दौरान एक युवक तमंचा लहराते हुए मंच पर पहुंचा और डांस करने लगा। इस दौरान उसने तमंचा डांसर को दे दिया। महिला डांसर भी तमंचा लहराते हुए डांस कर रही थी।
विज्ञापन
इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रात में तुर्तीपार रेगुलेटर के पास से अभियुक्त अरविंद कुमार गोंड पुत्र अर्जुन प्रसाद गोंड, आकाश उर्फ फूकन यादव पुत्र रामनरेश यादव को गिरफ्तार किया है। दोनों तुर्तीपार गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने एक तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
सीओ रसड़ा शिवनारायण वैश ने बताया कि तमंचा लहराने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। वहीं असलहे को जब्त कर लिया है।