{"_id":"64a44edd7d38e705550b5d26","slug":"pipe-damaged-during-excavation-water-supply-stalled-in-many-localities-ballia-news-c-20-1-279814-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: खुदाई के दौरान पाइप क्षतिग्रस्त, कई मोहल्ले में पानी सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: खुदाई के दौरान पाइप क्षतिग्रस्त, कई मोहल्ले में पानी सप्लाई ठप
विज्ञापन
बलिया। सतीश चन्द्र कालेज के एनएच-31 पर ड्रेनेज निर्माण शुरू हो गया है। काजीपुरा सहित अन्य मोहल्ले से पानी निकासी हो जाएगी। पूर्व में दक्षिण साइड का निर्माण पूरा हो गया था। मंगलवार को सड़क के उत्तर साइड का काम शुरू हो गया। निर्माण पूरा होने तक बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। छोटे वाहन बन चुके भाग पर पूर्व की भांति चलेंगे।
नगरपालिका कर्मचारियों की मौजूदगी में कार्यदायी संस्था पीडब्लूडी ने सुबह में कार्य शुरू कर दिया। जेसीबी से पुराने ड्रेनेज को तोड़ते समय पानी सप्लाई की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। इससे भृगुआश्रम, काजीपुरा, जापलिंगंज, सतनी सराय सहित कई मोहल्ले में पानी सप्लाई ठप होने से हाहाकार मच गया। नगरपालिका कर्मचारी पाइप मरम्मत में जुट गए। शाम तक सप्लाई शुरू नहीं हो सकी थी। जेई शशिप्रकाश ने कहा कि मरम्मत हो रहा है। कुछ घंटों में सप्लाई शुरू हो जाएगी।
ड्रेनेज निर्माण को लेकर नौ जून तक बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन सोमवार की रात से है। बैरिया से आने वाली ट्रकों को चिरईया मोड़ से रेवती, सहतवार, बांसडीह, सुखपुरा होते हुए गड़वार से फेफना होकर अपने गंत्वय को रवाना किया जा रहा है। फेफना से बैरिया की तरफ जाने वाले बड़े वाहन गड़वार, सुखपुरा, सहतवार, रेवती होते हुए बैरिया की तरफ से गए।