फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   pill pain on Anti-Terrorism Day

उत्साह के साथ मनाया गया आतंकवाद विरोधी दिवस

Thu, 21 May 2020 08:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
pill pain on Anti-Terrorism Day
बलिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय समेत जनपद के सभी थानों में बृहस्पतिवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ समेत समस्त क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों ने पुलिसकर्मियों को सत्यनिष्ठा की पाठ पढ़ाते हुए शपथ दिलाई।
विज्ञापन

बैरिया थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह व एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को सत्यनिष्ठा के बारे बताते हुए शपथ दिलाई। एक तरफ पुलिसकर्मियों ने आतंकवाद विरोधी दिवस को बड़े उत्सुकता से मनाया तो वही दूसरी तरफ कोरोना काल में चार माह से परिजनों से न मिलने का मलाल भी दिखा। कुछ पुलिसकर्मी तो अपनी आंसू भी नहीं रोक पाए। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों ने कहा कि किससे दर्द बयां करूं कौन सुनेगा, हमें छुट्टी कब मिलेगी। रोज बेटा फोन करता है पापा कब आओगे, मां फोन करती है मुझे डॉक्टर से दिखाना है कब आओगे। सर्किल बैरिया अंतर्गत रेवती, बैरिया, दोकटी, हल्दी थाने के पुलिसकर्मियों ने अपनी दर्द बयां की। उधर, बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार: उभांव थाना परिसर में बृहस्पतिवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने आतंकवाद को समाप्त करने के लिए पुलिसकर्मियों को सत्यनिष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई। कहा कि आतंकवादी गतिविधियों पर रोकथाम जरूरी है क्योंकि आतंकवाद से विकास के सारे रास्ते बंद हो जाते हैं। उन्होंने आतंकवाद के समूल नाश के लिए जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने हाथ उठाकर आतंकवाद को समाप्त करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed