फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pickup fell down the railing of the bridge, the driver died

पुल का रेलिंग तोड़ नीचे गिरी पिकअप, चालक की मौत

Sun, 04 Apr 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Pickup fell down the railing of the bridge, the driver died
बैरिया/जयप्रकाश नगर। उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर स्थित जयप्रभा सेतु से रविवार को एक पिकअप नीचे गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि पिकअप के मालिक और उसके पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पुलिस ने छपरा पहुंचाया। जहां से दोनों को पटना मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कर्ण छपरा गांव निवासी हरेराम सिंह का पिकअप लेकर चालक अभिमन्यु कुमार रविवार को सुबह सुरेमनपुर से सब्जी लादकर छपरा के लिए निकला था। पिकअप में वाहन मालिक हरे राम सिंह व उनके पुत्र आलोक सिंह भी बैठे हुए थे। अचानक पिकअप जयप्रभा सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। जिससे पिकअप चालक अमन कुमार (25) निवासी मांझी की मौत हो गई। जबकि पिकअप मालिक हरेराम सिंह (50) और उनके पुत्र आलोक सिंह (20) निवासी करण छपरा थाना दोकटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल बिहार क्षेत्र में होने के कारण मौके पर पहुुंची मांझी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए छपरा भिजवाया। जहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने पटना मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed