फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pharmacists filled shout out

फार्मासिस्टों ने भरी हुंकार

Fri, 25 Sep 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Fri, 25 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists filled shout out
विश्व फार्मेसी दिवस पर नगर से सटे अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। फार्मासिस्टों ने कहा कि चिकित्सक भले ही दवा लिख देते हैं लेकिन मात्रा और इफेक्ट के बारे में फार्मासिस्ट को अधिक जानकारी होती है।
विज्ञापन


फिर भी लोग दवा लेने के बाद फार्मासिस्ट से कोई जानकारी नहीं लेना चाहते हैं। जबकि फार्मासिस्ट का यह अधिकार है कि अगर दवा की मात्रा तथा कंबिनेशन गलत हो तो उस पर्चा को वापस लौटा सकता है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सांसद भरत सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फार्मासिस्टों ने अपनी समस्याओं तथा अस्पताल में कमी का सामने रखते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी पीड़ा सांसद को बताई। सांसद भरत सिंह ने कहा कि भले ही मै चिकित्सा के क्षेत्र में कोई डिग्री नहीं ली है लेकिन बीएचयू जैसे संस्थान में पढ़ाई और छात्र राजनीति के दौरान बहुत से लोगों का उपचार कराया है। इसलिए चिकित्सक और फार्मासिस्ट के बारे में जानता हूं।

फार्मासिस्ट की जिम्मेदारी काफी अधिक होने के बाद भी उन्हें चिकित्सकों की तरह वह सम्मान नहीं मिलता है, जिसके वे हकदार हैं। चिकित्सा एवं दवा के  क्षेत्र में जितना कार्य एवं जोखिम वाला कार्य फार्मासिस्ट करता है। उतना चिकित्सक भी नहीं कर पाता है।


कार्यक्रम में जिले के फार्मासिस्टों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभा को संबोधित करने वालों में डा. एसएन राय, डा. विपिन बिहारी, डा. रामकठिन राम, डा. अरविंद गुप्ता, डा. टीएन दूबे, डा. रमेश कुमार, डा. शैलेंद्र तिवारी, डा. बब्बन यादव, डा. शशिभूषण, डा. रितेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed