फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People were mesmerized by the presentation of Parashuram-Laxman dialogue

परशुराम-लक्ष्मण संवाद की प्रस्तति से लोग हुए मंत्रमुग्ध

Sat, 24 Oct 2020 07:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
People were mesmerized by the presentation of Parashuram-Laxman dialogue
बेल्थरारोड। श्री रामलीला समिति की ओर से बिचला पोखरा स्थित मैदान में चल रहे लीला मंचन में धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद की प्रस्तुति की गई। धनुष भंग होते ही अयोध्या में खुशियां मनाई गई। वहीं देवताओं ने पुष्प वर्षा कर मंगल कामना की। जनकपुर में सीता स्वयंवर का आयोजन किया गया, जिसमें देश देशांतर के राजा और महाराजाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

स्वयंवर हाल में राजा जनक की प्रतिज्ञा सुनाई गई कि जो भी धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी के साथ सीता का विवाह होगा। सभी राजाओं ने एक-एक कर धनुष तोड़ने के लिए अपने दमखम का प्रदर्शन किया, लेकिन धनुष को टस से मस नहीं कर सके। यह देख जनक चिंतित हो उठे। जनक ने कहा यदि मैं जानता कि पृथ्वी वीरों से खाली है तो मैं यह प्रतिज्ञा नहीं करता। यह सुन लक्ष्मण तमतमा गए और कहा कि जिस दिन वीर नहीं होंगे, उस दिन पृथ्वी भी नहीं रहेगी। विश्वामित्र की आज्ञा पाकर राम ने धनुष भंग कर दिया। धनुष भंग होते ही सर्वत्र खुशी की लहर दौड़ गई। आह्लादित देवताओं ने पुष्प वर्षा की। मांगलिक कार्यक्रमों के दौरान फरसा लहराते भगवान परशुराम स्वयंवर हाल पहुंचे तथा धनुष तोड़ने वाले का नाम पूछा। इस दौरान परशुराम और लक्ष्मण के बीच संवाद होता है। अंतत: परशुराम को आभास हुआ कि भगवान का अवतार हो गया है और राम के रूप में भगवान ने धनुष भंग किया है। इसके बाद राम को प्रणाम कर परशुराम तपस्या करने वन को चल दिए। धनुष भंग की लीला देख लीला प्रेमियों ने राम के जयकारे लगाए। विनय प्रकाश डेविड, विपिन बिहारी, प्रवीण शर्मा, केके मिश्र आदि का अभिनय सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed