फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People like Owaisi to end soon from India: Anand Swaroop

भारत से जल्द खत्म हो जाएंगे ओवैसी जैसे लोग: आनंद स्वरूप

Wed, 10 Feb 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
People like Owaisi to end soon from India: Anand Swaroop
बलिया। प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा है कि देश से ओवैसी जैसे लोग जल्द ही खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश जीवन भर सपा के प्रमुख बने रहें और गलत बयान देते रहें तो भाजपा का भला होता रहेगा। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू होने का दावा भी किया।
विज्ञापन

शुक्ला ने अमर उजाला से दूरभाष पर विशेष बातचीत में कहा कि एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी और उनकी मानसिकता के लोग भारत से जल्द खत्म हो जाएंगे। ये वे लोग हैं जो वर्ष 1947 में इसलिए यहां रुक गए थे ताकि देश को एक बार फिर बांटने का प्रयास कर सकें। लेकिन अब ऐसे लोगों के लिए उत्तर प्रदेश में योगी का बुलडोजर चल पड़ा है, जो जल्द ही पूरे देश के दौरे पर रवाना हो जाएगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान को लेकर किए गए सवाल पर शुक्ला ने कहा कि हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि अखिलेश यादव अपने पूरे जीवन के लिए सपा अध्यक्ष बने रहें और गलत बयान देते रहें। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में देरी के सवाल पर उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed