यूपी: कोरोना टीका लगवाने आए लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों को आई चोटें, पांच गिरफ्तार
एक गांव में कोरोना वैक्सीन के लिए कैंप लगा था। कई लोग आपस में मारपीट करने लगे। वहीं, डॉक्टरों को चोटें आई हैं। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के करनई ग्राम में सोमवार को कोविड वैक्सीनेशन के लिए कैंप आयोजित किया गया था। जहां वैक्सीन लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें जमकर कुर्सियां चली। इस दौरान चिकित्साकर्मियों को चोटें आई।
घटना का वीडियो वायरल हो गया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर सुखपुरा पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, सुखपुरा थाना क्षेत्र के करनई गांव में वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम सुचारू रूप से चल रहा था। इसी बीच एक पक्ष से बीमार महिला को पहले वैक्सीन लगाकर घर भेजने की बात की जा रही थी। जिसका दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा विरोध किया गया। यह विरोध इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे।
आलम यह रहा कि दोनों पक्षों ने कुर्सियों को हथियार बनाकर एक-दूसरे पर फेंका। इस दौरान बीच बचाव कर रहे वैक्सीन लगाने वाले चिकित्साकर्मी भी चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना में शामिल एक पक्ष से सोनू राजभर, मदन राजभर, चुन्नू राजभर एवं दूसरे पक्ष से धीरज वर्मा व रविकांत वर्मा को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
इस मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। इस बाबत एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।