फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People divided into two sides regarding ward formation

वार्ड गठन को लेकर दो पक्षों में बंटे लोग

Sat, 07 May 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
People divided into two sides regarding ward formation
विशुनपुरा। नवसृजित नगर पंचायत नगरा में वार्ड परिसीमन के लिए शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय पर हुई बैठक काफी गहमागहमी भरी रही। लगातार दूसरे दिन हुई बैठक में मौजूद बुद्धिजीवी वर्ग, स्थानीय नेताओं एवं नगरवासियों ने वार्ड गठन के लिए उपजिलाधिकारी रसड़ा एवं प्रशासक सर्वेश कुमार यादव के समक्ष अपने दावे व आपत्तियां प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

वार्ड गठन को लेकर बैठक में उपस्थित नेता दो पक्षों में बंट गए हैं। एक दूसरे के दावे पर आपत्तियां भी की। इससे गहमागहमी की स्थिति उत्पन्न हो गई। एक पक्ष बैठक से उठकर चला गया। एसडीएम ने अन्य उपस्थित लोगों की बातों को गंभीरता से सुनीं। सबकी बातों को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत में वार्ड गठन करने की बात कही। अधिशासी अधिकारी राम बदन यादव ने बताया कि 12 सौ से लगभग 14 सौ के वोटर पर एक वार्ड का गठन किया जाएगा। इसमें भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखा जाएगा। पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, भाजपा जिला महामंत्री आलोक शुक्ल, फीक अहमद, अरविंद नारायण सिंह, कामता यादव शास्त्री, प्रहलाद सिंह, रिजवान अहमद, व्यापारी नेता राजीव सिंह चंदेल, शैलेष कुमार यादव, संतोष सिंह, जय नारायण सिंह, फतेह बहादुर सिंह, मो इमरान, डीएन प्रजापति सहित लेखपाल व नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed