{"_id":"6a07705e0746202d9f0bf677","slug":"people-arrived-with-problems-related-to-bills-meters-and-connections-ballia-news-c-190-1-bal1001-163974-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बिल, मीटर और कनेक्शन से जुड़ी दिक्कतें लेकर पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बिल, मीटर और कनेक्शन से जुड़ी दिक्कतें लेकर पहुंचे लोग
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र सिकंदरपुर में आयोजित मेगा कैंप के दौरान विद्युत बिलों का सुधार करते विद्युतकर्
बलिया। विद्युत उपभोक्ताओं को बिल, मीटर और कनेक्शन से जुड़ी दिक्कतों से निजात दिलाने के लिए जिले के विभिन्न उपकेंद्रों पर शुक्रवार को मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। सिकंदरपुर, बांसडीह और बेल्थरारोड में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी।
जिले में शुक्रवार को बिजली निगम के निर्देश पर विद्युत उपकेंद्रों व एसडीओ कार्यालयों में मेगा शिविर का आयोजन किया। इसमें उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण मौके पर हुआ। इस दौरान 271 मामले आए, जिसमें से 122 उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार जायसवाल निरीक्षण कर अधिकारी व कर्मचारियों को समस्याओं को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विद्युत वितरण खंड बांसडीह की ओर से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सिकंदरपुर तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए उपखंड कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कैंप लगाया गया। 37 मामलों का पंजीकरण किया गया, 17 का निपटारा हुआ। कैंप में सबसे ज्यादा भीड़ बिजली बिल में गड़बड़ी को सुधरवाने वाले उपभोक्ताओं की रही। इसके अलावा नए बिजली कनेक्शन, लोड बढ़ाने (भार वृद्धि), खराब मीटर बदलने, मोबाइल नंबर अपडेट कराने और विधा परिवर्तन की समस्याओं को सुना गया। नोडल अधिकारी व अवर अभियंता हरिप्रताप प्रजापति ने बताया कि सभी शिकायतों को 1912 हेल्पडेस्क पर दर्ज कर उपभोक्ताओं को रसीद दी गई। एसडीओ अजय सरोज ने कहा कि उपभोक्ताओं को अनावश्यक दौड़-भाग से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
बांसडीह तहसील क्षेत्र मुख्य उपकेंद्र पर आयोजित कैंप में अधिशासी अभियंता शैलेश शर्मा ने बताया कि 22 मई तक कैंप चलेगा। बेल्थरारोड में आयोजित विद्युत कैंप में भी उपभोक्ताओं का रेला देखने को मिला। एसडीओ (विद्युत) अनिल कुमार के समक्ष कुल 60 उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। 25 मामलों का निपटारा हुआ। शेष बचे 35 मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए विभागीय टीम को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।