{"_id":"5dffa5548ebc3e87b402e9c9","slug":"people-are-suffering-due-to-cold-and-melting-two-died-ballia-news-vns5011818181","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड व गलन से लोग रहे बेहाल, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड व गलन से लोग रहे बेहाल, दो की मौत
विज्ञापन
शहर के कचहरी रोड पर सुबह लगा कोहरा के बीच बाइक चलाता युवक।
- फोटो : BALLIA
बलिया। पिछले छह दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। पारा गिरने के साथ ही चल रही हल्की पछुवा से गलन तेज होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आलम यह रहा कि लोग घरों से निकलने से भी बचते रहे। उधर, ठंड लगने से दयाछपरा निवासी एक वृद्घा व पुरुषोत्तमपट्टी गांव में एक वृद्घ की मौत हो गई। कड़ाके की ठंड के बीच अधिकांश इलाकों में प्रशासन का न तो कंबल पहुंचा और न ही अलाव ही जले। हालांकि शनिवार को कुछ देर के लिए धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा।
नगरीय इलाकों में ठंड के कारण शनिवार को भी लोग बेहाल रहे। खासकर विभिन्न कार्यों के लिए बाहर नकिलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना। शनिवार की देर रात से ही कोहरे का प्रकोप शुरु हो गया जो रविवार को भोर में काफी घनघोर हो गया। सुबह लोगों को घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा था। इसके अलावा वाहनों को चलने के लिए लाइट जलाकर धीरे-धीरे चलना पड़ा। हालांकि करीब 10 बजते-बजते कोहरा छंटने लगा और हल्की धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन पछुवा हवा धूप को भी बेअसर करती रही और लोग शरीर को पूरी तरह गर्म कपड़ों से ढ़क ही बाहर निकले। कड़ाके की ठंड के बीच नगर पालिका की ओर से शाम को कुछ इलाकों में अलाव की व्यवस्था की गई लेकिन यह भी महज कोरम ही रहा। उधर, ग्रामीण इलाकों में प्रशासन की ओर से कहीं भी न तो अलाव जलते मिले और न ही कहीं कंबल ही बांटते देखा गया।
दया छपरा: कड़ाके की पड़ रही ठंड से शनिवार की रात दया छपरा टांड़ी निवासी शिवमुनिया देवी 92 की मौत हो गई। बताया जाता है कि शिवमुनिया रोज की तरह शनिवार को भी खाना खाकर पलानी में सोई थी। रात में कब दम तोड़ दी किसी को पता भी नहीं चला। उसकी बहू जब भोर में पलानी की ओर गई तो जानकारी हुई।
विज्ञापन
नवानगर: क्षेत्र के पुरूषोत्तम पट्टी गांव में शनिवार की देर रात ठंड लगने वृद्घ किसान की मौत हो गई। सूचना पाकर मौक़े पर पहुंची पुलिस पूछताछ की लौट गई। बताया जाता है कि ग्रामपंचायत पुरूषोत्तम पट्टी के डोमपुरवा तोला निवासी किसान शिवशंकर राजभर 62 पुत्र शिवपूजन राजभर शनिवार की रात में अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। उसी दौरान रात में किसी समय ठंड लगने से उनकी मौत हो गई। परिवार वालों को उनकी मौत के बारे में सुबह सोकर उठने के बाद पता चला।