फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Peace, school-market open in the town

कस्बे में शांति, स्कूल-बाजार खुले

Wed, 04 Oct 2017 10:52 PM IST
ballia
ballia Updated Wed, 04 Oct 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Peace, school-market open in the town
नगर के बस स्टेेशन चौराहे पर बुधवार को लोगों के बाहर आने से चहल पहल रही। बाजार भी खुले।  - फोटो : ballia
बवाल के चौथे दिन बुधवार को कस्बे में शांति का माहौल रहा। कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। बाजार की अधिकांश दुकानों के साथ ही  कई स्कूल भी खुल गए। हालांकि इस दौरान बच्चों की संख्या कम ही रही। उधर, हालात सामान्य बनाने के लिए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सुबह ही कस्बे में पहुंच गए और लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जबकि पुलिस चौकी में मंत्रणा के दौरान अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  
विज्ञापन


बुधवार को कस्बा शांत रहा। मुख्य बाजार सहित बस स्टेशन चौराहा पर काफी चहल-पहल रही। दूकानें खुलीं तो ग्राहक भी आने शुरू हो गए। लेकिन अब भी लोगों के अंदर डर और दशहत बरकरार है। हालांकि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने कस्बे में चक्रमण के दौरान सुरक्षा को लेकर लोगों को भरोसा दिलाया और ध्वनि विस्तारक यंत्र से दूकानों को खोलने की अपील की। पूरे कस्बे में छिटपुट कहीं-कहीं ही दुकानें बंद रहीं।रों तरफ जनजीवन सामान्य रहा और बाजार में भी काफी चहल-पहल रही। अधिकांश चाय पान की दुकानों पर घटनाओं को लेकर चर्चाएं भी होती रहीं।
विज्ञापन


डीएम-एसपी ने कस्बा के नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। कहा कि  कहीं भी कुछ गड़बड़ी की आशंका होे तो तत्काल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को बताएं। अगर कहीं सुरक्षा की जरूरत महसूस हो तो 100 नम्बर डायल करें।  जिलाधिकारी ने कस्बावासियों से कहा कि  वह अपने बच्चों पर कड़ी निगरानी रखें। ताकि वह अफवाहों के चक्कर में न पड़ें उन्हें इससे बचाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed