फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Patients rush for treatment

नहीं सुधर रहे सीएचसी सोनबरसा के हालात, इलाज के लिए मरीजों का हंगामा

Tue, 26 Apr 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Patients rush for treatment
बैरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे। मंगलवार को चिकित्सकों के नहीं आने पर रोगियों ने हो हंगामा किया। सूचना के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा में तैनात आयुष चिकित्सक डॉ. मनोज उपाध्याय सोनबरसा पहुंचे। इसके बाद मुरली छपरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर देवनीति सिंह भी सोनबरसा पहुंचे।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के अधीक्षक डॉ. आशीष श्रीवास्तव छुट्टी पर हैं। वहीं, चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल गौतम, डॉक्टर शैलेंद्र रावत व डॉक्टर पीपी सिंह भी मंगलवार को अनुपस्थित रहे। महिला चिकित्साधिकारी भी बिना सूचना के काफी दिनों से अस्पताल नहीं आ रही हैं। चिकित्सकों की कमी के बावजूद यहां तैनात डॉ. विजय कुमार यादव को मुख्य चिकित्साधिकारी ने बलिया संबद्ध कर रखा है। इसके चलते यहां आए दिन इलाज को लेकर हंगामा की स्थिति उत्पन्न हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने इस संदर्भ में जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी तक बात पहुंचाई है। लेकिन हालात नहीं सुधर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed