फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Patients' facilities may not be deducted: Swat

मरीजों की सुविधाओं में न हो कटौती : स्वाित

Sun, 28 Jan 2018 11:21 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 28 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Patients' facilities may not be deducted: Swat
‌िजला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान सीएमएस डाॅ. एस प्रसाद को फटकार लगाती राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वा‌ित सिंह। - फोटो : अमर उजाला
जिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण करने पहुंची सूबे की बाढ़ नियंत्रण एवं महिला कल्याण राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने मरीज को जमीन पर लिटाए जानेपर सीएमएस डॉ. एस प्रसाद को फटकार लगाई। उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। कहा कि मरीजों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं को हर हाल में मुहैया कराएं। औचक निरीक्षण के चलते अस्ताल में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


  जिला चिकित्सालय के आपातकालीन भवन का निरीक्षण करने के दौरान मरीजों से उनके वार्ड में मिलकर राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने दवा और दी जाने वाले सुविधाओं के बारे में पूछा। कई मरीजों ने बताया कि उन्हें दवाएं नहीं मिल रही हैं। जिसपर उन्होंने तत्काल सीएमएस से अस्पताल में आने वाली दवाएं मंगाने को कहा। कुछ लोगों ने इस बात कि शिकायत किया कि बहुत दिनों से साधारण दवाएं नहीं मिल रही है। अस्पताल की व्यवस्था काफी लचर है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल की व्यवस्था काफी सुदृढ़ होगी। कहा कि दवाएं हर हाल में अस्पताल के मरीजों को  मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


  कहा कि  चिकित्सक और कर्मचारियों की लापरवाही से किसी भी मरीज की मौत होती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला अस्पताल में आए मरीजों का तत्परता से उपचार करने को कहा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, चंदन सिंह सहित अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इसके पहले मंत्री स्वाति सिंह ने कृषि मंडी का औचक निरीक्षण भी किया। जिसमें अधिकारियों को कार्यालय और परिसर को साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed