फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pasara silent in Narayanpur

नरायणपुर में पसरा सन्नाटा

Fri, 15 Sep 2017 11:54 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 15 Sep 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pasara silent in Narayanpur
नरायणपुर गांव में शहीद के पिता से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा रहा तांता। - फोटो : ballia
जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान को जवाब देते समय शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान बृजेंद्र बहादुर सिंह (35) के गांव नारायणपुर में पूरा दिन सन्नाटा छाया रहा। गांव और आसपास के लोगों का सुबह से ही घर पर तांता लगा रहा।  बृजेंद्र की पत्नी सुष्मिता और माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। बृजेंद्र के दो बेटे 7 वर्षीय भूपेंद्र और 3 वर्षीय संत राम हैं। मां और दादा-दादी को रोते देख वह भी रोए जा रहे थे। ढांढस बंधाने आए लोगों को भी सूझ नहीं रहा था कि परिवार वालों को क्या कह कर सांत्वना दें।  
विज्ञापन

क्षेत्र के विद्याभवन नारायणपुर निवासी अशोक कुमार सिंह के तीन बच्चों में दो पुत्रियां प्रीति व प्रियंका और एक मात्र पुत्र बृजेंद्र बहादुर थे। बृजेंद्र की शादी बलिया के मिढ़ा निवासी हरिशंकर सिंह की पुत्री सुष्मिता से 2009 में हुई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह बृजेंद्र के शहीद होने की सूचना परिवार वालों को फोन से मिली। खबर पाकर जो जहां था, वही से शहीद जवान के घर की ओर चल पड़ा। शहादत की सूचना आने के बाद गांव की दूकानें और क्षेत्र के विद्यालय बंद हो गए। शोक में तहसील के अधिवक्ता भी कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृजेंद्र अंतिम बार दो महीने पहले घर से छुट्टी बिताकर जोधपुर गया था, जहां से उसकी नई पोस्टिंग जम्मू के अरनिया सेक्टर में हुई थी।  घर परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे लोगों का कहना है कि पाकिस्तान ने सीज फायर का उल्लंघन कर जो दुस्साहस किया है, उसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। कहा कि पाकिस्‍तान लगातार भारत के सब्र का इम्तेहान ले रहा है। अब तो हद हो गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed