{"_id":"6ac6a2090211a37be00e21f3","slug":"party-workers-staged-a-sit-in-protest-against-the-arrest-of-congress-leaders-ballia-news-c-190-1-svns1008-174655-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में नगर के चित्तू पांडेय चौराहा पर धरना पर बैठे कांग्रेस
- फोटो : shiv tripathi
बलिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार देर शाम नगर के चित्तू पांडेय चौराहे पर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरना सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी का मामला उठाया है, जिससे सरकार पूरी तरह बौखला गई है। इंडिया गठबंधन के नेताओं को गिरफ्तार कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। वोट चोरी के मुद्दे पर लोगों को बरगलाने के साथ ही पुलिस के माध्यम से डराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का काम किया जाएगा।
प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी जनैंद्र पांडेय मिंटू ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। चुनाव आयोग भाजपा का आयोग बन गया है। आयोग का विरोध करने पर पुलिस तैनात कर गुंडागर्दी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है। कांग्रेस जब चुनाव आयोग से जानकारी मांगती है तो सरकार को परेशानी होने लगती है। चुनाव आयोग से विवरण मांगे जाने के बावजूद जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में वोट चोरी हुई है। कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस चुनाव आयोग के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। धरना सभा में सागर सिंह राहुल, गिरीशकांत गांधी, पंकज वर्मा, शशि यादव, अभिषेक सिंह तोमर, शशिकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।