फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Park will be built in UP-Bihar between greenfield connectivity

Ballia News: ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के बीच यूपी-बिहार में बनेगा पार्क

Sun, 01 Jan 2023 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Park will be built in UP-Bihar between greenfield connectivity
बलिया। बिहार प्रांत को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए बक्सर-भरौली के बीच गंगा पर नया पुल का निर्माण चल रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र में लिंक फोरलेन निर्माण के लिए जमीनों का अधिग्रहण शुरू है। उधर, पुल के दोनो छोर भरौली व बक्सर में पार्क बनाने की भी तैयारी है। इसको लेकर कवायद चल रही है।
विज्ञापन

बिहार और यूपी में सड़क कनेक्टिविटी ऐसे होने जा रही है कि यूपी बिहार के लोगों को पटनां लखनऊं दिल्ली आना जाना और आसान हो जाएगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण गाजीपुर के जंगीपुर से बिहार प्रांत स्थित छपरा के रिविलगंज तक होना है। कुल 177 किलोमीटर फोरलेन सड़क है। पहले बिहार को यूपी से जोड़ने के लिए बक्सर से भरौली होते हुए हैदरिया स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए फोरलेन लिंक रोड बनाने का प्रस्ताव था। इसके लिए सर्वे का कार्य भी हो चुका था।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रीनफील्ड से कनेक्ट करने की भी तैयारी थी। लेकिन करीब दो माह पहले परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भरौली - हैदरिया फोरलेन लिंक रोड निर्माण में संशोधन करते हुए बक्सर स्थित फोरलेन सड़क को भरौली स्थित गंगा पुल पार कर करीमुद्दीनपुर के उत्तमनगर में पहले से निर्धारित इंटरचेज से जोड़ने की स्वीकृति दे दी। यहां ग्रीनफील्ड व पूर्वांचल एक्सप्रेस की क्रासिंग है। इस नए सड़क की दूरी मात्र 17 किमी है। पुल के दोनों तरफ भरौली व बक्सर में पहले से ही पार्क स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा इसे सुरक्षित करने की कवायद भी एनएचएआई की ओर से की जा रही है। बताया जाता है कि गंगा नया पुल बनने के बाद दो पुल हो जाएंगे और इनके बीच करीब 30 मीटर की दूरी है। ऐसे में फोरलेन गैप होगा और इस गैप में भरौली व बक्सर में पार्क बनाया जा सकता है। इसको लेकर कवायद चल रही है और जल्द ही इसे अंतिम रुप दिया जा सकता है।

प्रयास है कि पूर्व की तरह बने पार्क के स्थान पर नया पार्क बन जाए। इसके लिए फोरलेन के बीच गैप भी मिल रहा है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। - एके तिवारी, अभियंता एनएचएआई, बक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed