फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Panic-stricken

घाघरा के तेवर देख घबराए

Sat, 08 Jul 2017 10:57 PM IST
ballia
ballia Updated Sat, 08 Jul 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Panic-stricken
घाघरा के लहरों में समाती उपजाऊ भूमि। - फोटो : ballia
घाघरा नदी के तेवर तल्ख होने लगे हैं। जल स्तर में लगातार वृद्धि जारी रहने से दर्जनों ग्रामों के हजारों लोगों के होश उड़ गए हैं । केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार को अपराह्न जलस्तर 62.670 मीटर दर्ज किया गया जो लाल निशान से 1.3 40 मीटर नीचे है ।आयोग का कहना है कि दो-दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जल स्तर में वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान 40 सेंटीमीटर से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ तटवर्ती कुछ क्षेत्रों में कटान हो रही है। बाढ़ की आशंका को लेकर तटवर्ती वाशिंदे सहम गए हैं। नदी का पानी गांव की ओर बढ़ने लगा है। बढ़ाव के चलते हाहानाला पुल से तुर्तीपार और हल्दीरामपुर के हजारों लोग बाढ़ की आशंका से भयभीत हैं। उधर, प्रशासनिक अमले ने बाढ़ की स्थित से निपटने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


जयप्रकाशनगरः  विकास खंड मुरली छपरा ग्राम पंचायत इब्राहिमाबाद नौबरार (अठगावा) व ग्राम पंचायत चांद दियर में गत तीन दिनों से घाघरा नदी ने करीब दो वर्ष बाद अपना वीभत्स रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इन दोनों पंचायतों के किसानों की कृषि योग्य भूमि निगलती जा रही है। दोनों पंचायतों के प्रधान बच्चा यादव व प्रधान प्रतिनिधि बिरेंद्र यादव, मोहन पांडेय, मिथिलेश सिंह, बितन, सूचित यादव, शिव कुमार यादव, अवध बिहारी यादव, योगेंद्र प्रसाद, बच्चा लाल, रमाशंकर यादव आदि की मानें तो घाघरा ने लगभग पैतालीस एकड़ कृषि योग्य भूमि को अपने आगोश में ले लिया है। यहां कटान अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि बाढ़ विभाग के उदासीनता का परिणाम है कि गांव की भयंकर तबाही और बर्बादी के बाद 2015-16 में 17 करोड़ एक लाख की एक योजना स्वीकृत हुई थी। जिसके बाद कटानरोधी कार्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed