{"_id":"6069f8a08ebc3e59176b8402","slug":"panchayat-chunav-in-ballia-ballia-news-vns5833827121","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडे को 10 ब्लॉकों में नहीं बिका प्रधान पद का एक भी पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडे को 10 ब्लॉकों में नहीं बिका प्रधान पद का एक भी पर्चा
विज्ञापन
बलिया। इसे कोरोना के बढ़ते संक्रमण का असर कहें या फिर कुछ और लेकिन जिले में चल रही पंचायत चुनाव की गहमागहमी के बावजूद रविवार को 10 ब्लॉकों में प्रधान प्रद के लिए एक भी पर्चा नहीं बिका। नौ विकास खंडों में क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों की बिक्री की बोहनी भी नहीं हुई। इतना ही नहीं, 11 ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पर्चा खरीदने का एक भी खरीदार नहीं मिला, जिससे जिले के अधिकांश ब्लॉक मुख्यालयों पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि सात विकास खंडों में प्रधानों के लिए 75, आठ ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का 53 और छह विकास खंड कार्यालयों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 50 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसके अलावा, जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए 16 पर्चों की बिक्री हुई। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी गुलाब सिंह ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नगरा, रसड़ा, सीयर, चिलकहर, मुरली छपरा, बैरिया, दुबहड़, हनुमानगंज विकास खंड में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक भी पर्चे नहीं बिके। बेरुआरबारी ब्लॉक में केवल बीडीसी के लिए तीन लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। एडीपीआरओ ने बताया कि इसके अलावा गडवार ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 4, बीडीसी के लिए 2, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 17, सोहांव में प्रधान पद के 19, बीडीसी का 9, ग्राम पंचायत सदस्य का 7, बेलहरी में प्रधान के लिए 11, बीडीसी के 4, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 11, रेवती में प्रधान के लिए 9, बीडीसी के लिए 7, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए एक, मनियर में प्रधान के लिए 12, बीडीसी के 5, ग्राम पंचायत सदस्य के 6, पंदह में प्रधान के लिए 9, बीडीसी के 6 और नवानगर ब्लाक में प्रधान पद के लिए 11, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 17 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 8 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।