फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   panchayat chunav in ballia

17 ब्लाकों में छह महिलाओं के लिए रिर्जव

Fri, 12 Feb 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav in ballia
बलिया। पंचायत चुनाव 2021 में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अन्य पिछड़ा वर्ग के खाते में चला गया है। इसके साथ ही शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख पदों के आरक्षण पर भी मुहर लग गई है। इसके तहत, जिले के 17 ब्लाकों में छह पद महिलाओं के लिए, तीन ओबीसी, दो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गए हैं। जबकि छह सीटों को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। अब इस सूची को लेकर पंचायत चुनाव से जुड़े प्रत्याशी और उनके लोग गुणा-गणित में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जिले के जिला पंचायत सदस्यों की 58 सीटों में 16 पदों को महिलाओं के लिए, 6 पद अनुसूचित जाति के लिए, आठ पद अन्य पिछड़ा वर्ग और एक सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई है। इसके अलावा जिले की 940 ग्राम पंचायतों में महिलाओं के लिए 310 सीट, अनुसूचित जाति के लिए 92 सीट, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 124 पद तथा अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति के लिए नौ ग्राम पंचायते आरक्षित की गई हैं। हालांकि इसकी अधिकारिक घोषणा दो से तीन मार्च के बीच जिलाधिकारी की ओर से की जाएगी। इसी दौरान प्रधानों, ग्राम पंचायत, क्षेत्र और जिला पंचायत के आरक्षित प्रदेशिक आरक्षण निर्वाचन क्षेत्र के आवंटन की प्रस्तावित सूची का प्रकाशन करके आपत्तियां मांगी जाएंगी। चार मार्च से आठ मार्च तक लिखित आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है। 10 से 12 मार्च के बीच आपत्तियों का निपटारा करते हुए फाइनल सूची तैयार की जाएगी और 15 मार्च तक जिलाधिकारी आरक्षण की अंतिम सूची को सार्वजनिक करते हुए शासन को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

आरक्षण को लेकर शासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार ग्राम पंचायतों और जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण की घोषणा जिलाधिकारी मार्च के शुरुआती सप्ताह में करेंगे। फिलहाल इस संबंध में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। - गुलाब सिंह, एडीपीआरओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ब्लाक हुए आरक्षित
बलिया। जिले के 17 ब्लाकों में बैरिया अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए, हनुमानगंज अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए, दुबहड़ और सीयर सामान्य वर्ग की महिला के लिए, मनियर और रसड़ा अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। जबकि बांसडीह और बेरुआरबारी ब्लाक अनुसूचित जाति के लिए, रेवती पंदह एवं नगरा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा, नवानगर, मुरलीछपरा, गड़वार, चिलकहर, बेलहरी और सोहावं ब्लाक को अनारक्षित रखा गया है।

दो नगर पंचायतों के गठन से नौ ग्राम पंचायतें हुई कम
बलिया। शासन द्वारा नगरा और रतसड़ कला को नगर पंचायत का दर्जा देने से जिले की नौ ग्राम पंचायतें कम हुई है। वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान जिले में 949 ग्राम पंचायतें थी लेकिन नगरा के नगर पंचायत बनने से ती और रतसड़ कला को नगर पंचायत का दर्जा देने से छह ग्राम पंचायतें कम हो गई है। इसका असर जिला पंचायत की सीटों पर भी पड़ा है। पूर्व में जहां जिले में जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 59 थी, जो इस बार के पंचायत चुनावों में घटकर 58 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed