{"_id":"5a19b1db4f1c1b9e678bdf0f","slug":"paid-ultimatum","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन भुगतान को लेकर दिया अल्टीमेटम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन भुगतान को लेकर दिया अल्टीमेटम
ballia
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात अधिकांश कर्मचारियों का तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इसको लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारियों ने 30 नवंबर तक का मुख्य चिकित्साधिकारी को अल्टीमेटम दिया है, अन्यथा की स्थिति में हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे।
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य महकमा को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कटिबद्घ है। इसको लेकर प्रदेश सहित जनपद में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण भी किए गए है और किए भी जाएंगे। लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात अधिकांश कर्मचारियों का वेतन सितंबर से अब तक नहीं मिला है।
यहां तक कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कुछ चिकित्सकों को भी वेतन नहीं मिला है। वेतन के अभाव में कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कर्मचारियों ने पिछले दिनों मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्रक सौंप 30 नवंबर तक वेतन भुगतान कराने की मांग की है, अन्यथा की स्थिति में हड़ताल करने की चेतावनी दी है। इस बाबत मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसपी राय ने बताया कि 30 नवंबर तक कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान कर दिया जाएगा। प्रदर्शन की नौबत नहीं आने दी जाएगी।