फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Paddy will be purchased at 54 centers

Ballia News: 54 केंद्रों पर होगी धान की खरीद

Tue, 02 Sep 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Paddy will be purchased at 54 centers
बलिया। जिले में धान की खरीद शुरू होने में भले ही अभी समय है लेकिन क्रय केंद्रों के निर्धारण की कवायद शुरू हो गई है। विपणन विभाग ने 2025-26 में धान खरीद के लिए 54 क्रय केंद्र बनाए हैं। 2024 में 68 क्रय केंद्रों पर खरीद की गई थी। क्रय केंद्रों खोलने के लिए प्रस्ताव संभागीय खाद्य नियंत्रक को भेजा गया है। इसमें पिछले सत्र से 14 क्रय केंद्र कम हैं। अधिकारियों के अनुसार किसानों की मांग पर क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

किसानों की धान की फसल अभी खेतों में हैं। प्रशासन फसल तैयार होने से पहले ही क्रय केंद्र का निर्धारण किया जा रहा है, जिससे किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो। किसानों को धान विक्रय करने में कोई समस्या न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। क्रय केंद्र पर धान की बिक्री करने के एक सप्ताह के भीतर किसानों के खाते में पूरी धनराशि भेजने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, किसानों की मांग पर क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। एडीएम अनिल कुमार ने बताया कि जिले से संभागीय खाद्य नियंत्रक आजमगढ़ को प्रस्ताव भेजा गया है। किसानों की मांग पर बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed